Navigation List

शोर्ट ट्रीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोर्ट ट्रीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

*भारत के 29 राज्यों के* *नाम याद रखने की ट्रिक*

*भारत के 29 राज्यों के*
       *नाम याद रखने की ट्रिक*

राम नाम जपते अत्रि मत गुसिआउ।
पंक में उगोहमि अहि के छबि झाउ।।

----------------------!---------------------
रा - राजस्थान      ! पं- पंजाब
म - महाराष्ट्र         ! क- कर्नाटक
ना - नागालैंड       ! मे- मेघालय
म - मणिपुर         ! उ- उत्तराखंड
ज - जम्मू कश्मीर  ! गो- गोवा
प - पश्चिम बंगाल   ! ह- हरियाणा
ते - तेलंगाना         ! मि- मिजोरम
अ - असम        अ- अरुणाचल प्रदेश
त्रि - त्रिपुरा       हि- हिमाचल प्रदेश
म - मध्य प्रदेश     ! के- केरल
त - तमिलनाडु     ! छ- छत्तीसगढ़
गु - गुजरात         ! बि- बिहार  
सि - सिक्किम     ! झा- झारखंड
आ- आंध्र प्रदेश   ! उ- उड़ीसा
उ - उत्तर प्रदेश    !
+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+

·

*कर्कवृत पसार थती होय तेवा गुजरात ना जिल्ला अने भारत ना राज्यो नी शोर्ट ट्रीक*

कर्कवृत पसार थती होय तेवा गुजरात ना जिल्ला अने भारत ना राज्यो

*गुजरात जिल्ला* = 6 जिल्ला
*कमपास अरवल्ली के गांधीनगर*
  क = कच्छ
  म = महेसाणा
  पा = पाटन
  स= साबरकांठा
  अरवल्ली
  गांधीनगर

*भारत ना राज्यो* = 8 राज्यो

*गरम छत्री पजामी*

ग = गुजरात
र= राजस्थान
म= मध्यप्रदेश
छ= छत्तीसगढ़
त्रि= त्रिपुरा
प= पश्चिम बंगाल
जा= जरखंड
मि= मिजोरम

·

दिल्ली सल्तनत -शॉर्ट ट्रिक

·

नमक - शॉर्ट ट्रिक

·

विधान परिषद् वाले राज्य

·

विविघ शोर्ट ट्रीक

भारत के प्रारम्भ से लेकर आजतक के सारे राष्ट्रपति के
काल
क्रमानुसार नाम है
# trick -- '' राजु की राधा जाकर गीरी फकरुद्दीन
रेड्डी की
जेल मे तब राम शंकर नारायण कि कलम से प्रतिभा
निकली
प्रणव कि ''
राजु-- राजेन्द्र प्रसाद
राधा -- एस. राधाकृष्णन
जाकिर -- जाकिर हुसैन
गीरी-- वी वी गीरी
फकरुद्दीन -- फकरुद्दीन अली अहमद
रेड्डी -- निलम संजीवा रेड्डी
जेल -- ज्ञानी जैल सिंह
राम -- रामकृष्ण वेंकटरमन
शंकर -- शंकर दयाल शर्मा
नारायण -- के आर नारायण
कलम -- ए पी जे अब्दुल कलाम
प्रतिभा --प्रतिभा देवी पाटिल
प्रणव -- प्रणव मुखर्जी
# नोट -- जस्टिस ऍम हिदायातुल्ला दो बार
भारप्राप्त
राष्ट्रपती थे और बिडी जाट्टी एक बार।
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
भारत में युरोपीय कंपनियो के आगमन का क्रम(क्रमशः)
Trick – {पुत्र अडा डैड फसा}
पुत्र – पुर्तगाली(1498)
अ – अंग्रेज(1600)
डा – डच(1602)
डैड – डैनिस(1616)
फ – फ्रांसीसी(1664)
सा –स्वीडिश(1731)
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅क्षेत्रफल के अनुसार भारत के बडे राज्य
Trick – {राम महान है आप}
रा -राज्स्थान
म -मध्य प्रदेश
महान -महाराष्ट्र
आप -आंध्र प्रदेश
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
जनसंख्या के अनुसार भारत के बडे राज्य
Trick – {UP ने बिहारी के गाल पर मारा}
UP -उत्तर प्रदेश
बिहारी -बिहार
गाल -बंगाल
मारा -महाराष्ट्र
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅"बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली
नदियाँ (Trick)"
"MP की गोद में रेखा का कब विलय हुआ"
1. M- महानदी
2. P-पेन्नार "की-silent"
3. गौ-गोदावरी, गंगा "में-silent"
4. रेखा-स्वर्ण रेखा
5. का-कावेरी
6. क-कृष्णा
7. ब-ब्राह्मणी
8. विलय-वेगाई "
हुआ-silent.
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
"अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ
(Trick)"
"सालू की माँ भानमती सोजा"
1. सा-साबरमती
2. लू-लूनी "की-silent"
3. माँ-माही
4. भा-भारत पुझा या पोन्नानी
5. न-नर्मदा(खम्भात की खाड़ी)
6. म-मांडवी
7. ती-ताप्ती (खम्भात की खाड़ी)
8. सो-सोम
9. जा-जाखम..
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
G-20 के सदस्य देशो का नाम है ।
# trick -- GURUJI(गुरुजी) SITA(सीता) AB(अब) SSC
FCI ME(में) जॉब करती है
G-- Germany
U-- USA
R-- Russia
U-- UK
J-- Japan
I-- India
S-- South Africa
I-- Indonesia
T-- Turkey
A-- Australia
A-- Argentina
B-- Brazil
S-- Saudi Arabia
S-- South Korea
C-- Canada
F-- France
C-- China
I-- Italy
M-- Mexico
E-- European Union
जॉब करती है -- silent words
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©कोयला उत्पादक प्रमुख देश.©©
Trick:-- “ C.U.B.”
C— चीन
U— USA
B— भारत
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©अभ्रक उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ B.B.C.”
B— भारत
B— ब्राजील
C— चीन
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©टीन उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ चीनी.I.P.”
चीनी-- चीन
I— इंडोनेशिया
P— पेरु
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©ताँबा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ चिली.U.R.”
चिली--चिली
U—USA
R--रुस
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©लोहा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ C.B.A.”
C--चीन
B--ब्राजील
A--आस्ट्रेलिया
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©चाँदी उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ मैप चीन का ”
मै--मैक्सिको
प--पेरु
चीन--चीन
का--Silent
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©सोना उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “दस आस्ट्रेलिया”
द--दक्षिणी अफ्रीका
स--संयुक्त राज्य अमेरिका
आस्ट्रेलिया--आस्ट्रेलिया
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©कपास उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “C.U.I.P.S.”
C--CHINA
U--USA
I--INDIA
P--PAKISTAN
S--SUDAN
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©गन्ना उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “B.B.C.”
B--भारत
B--ब्राजील
C--क्यूबा
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©कहवा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “B.C.I.”
B--ब्राजील
C--कोलम्बिया
I--आइवरी कोस्ट
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©चावल उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ C.B.I ”
C--चीन
B--भारतगहग
I--इंडोनेशिया 
🙏 Hemji kag 🙏

·

प्रथम 20 परमाणुक्रमांकना तत्वोना नाम याद राखवानी सहेली रीत -धोरण-8 मां उपयोगी

·

शोर्ट ट्रीक

जनसंख्या के अनुसार भारत के बडे राज्य
Trick – {UP ने बिहारी के गाल पर मारा}
UP -उत्तर प्रदेश
बिहारी -बिहार
गाल -बंगाल
मारा -महाराष्ट्र
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
"बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली
नदियाँ (Trick)"
"MP की गोद में रेखा का कब विलय हुआ"
1. M- महानदी
2. P-पेन्नार "की-silent"
3. गौ-गोदावरी, गंगा "में-silent"
4. रेखा-स्वर्ण रेखा
5. का-कावेरी
6. क-कृष्णा
7. ब-ब्राह्मणी
8. विलय-वेगाई "
हुआ-silent.
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
"अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ
(Trick)"
"सालू की माँ भानमती सोजा"
1. सा-साबरमती
2. लू-लूनी "की-silent"
3. माँ-माही
4. भा-भारत पुझा या पोन्नानी
5. न-नर्मदा(खम्भात की खाड़ी)
6. म-मांडवी
7. ती-ताप्ती (खम्भात की खाड़ी)
8. सो-सोम
9. जा-जाखम..
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
G-20 के सदस्य देशो का नाम है ।
# trick -- GURUJI(गुरुजी) SITA(सीता) AB(अब) SSC
FCI ME(में) जॉब करती है
G-- Germany
U-- USA
R-- Russia
U-- UK
J-- Japan
I-- India
S-- South Africa
I-- Indonesia
T-- Turkey
A-- Australia
A-- Argentina
B-- Brazil
S-- Saudi Arabia
S-- South Korea
C-- Canada
F-- France
C-- China
I-- Italy
M-- Mexico
E-- European Union
जॉब करती है -- silent words
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©कोयला उत्पादक प्रमुख देश.©©
Trick:-- “ C.U.B.”
C— चीन
U— USA
B— भारत
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©अभ्रक उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ B.B.C.”
B— भारत
B— ब्राजील
C— चीन
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©टीन उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ चीनी.I.P.”
चीनी-- चीन
I— इंडोनेशिया
P— पेरु
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©ताँबा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ चिली.U.R.”
चिली--चिली
U—USA
R--रुस
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©लोहा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ C.B.A.”
C--चीन
B--ब्राजील
A--आस्ट्रेलिया
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©चाँदी उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ मैप चीन का ”
मै--मैक्सिको
प--पेरु
चीन--चीन
का--Silent
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©सोना उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “दस आस्ट्रेलिया”
द--दक्षिणी अफ्रीका
स--संयुक्त राज्य अमेरिका
आस्ट्रेलिया--आस्ट्रेलिया
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©कपास उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “C.U.I.P.S.”
C--CHINA
U--USA
I--INDIA
P--PAKISTAN
S--SUDAN
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©गन्ना उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “B.B.C.”
B--भारत
B--ब्राजील
C--क्यूबा
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©कहवा उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “B.C.I.”
B--ब्राजील
C--कोलम्बिया
I--आइवरी कोस्ट
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
©©चावल उत्पादक प्रमुख देश©©
Trick:-- “ C.B.I ”
C--चीन
B--भारतगहग
I--इंडोनेशिया

·

भारत के राष्ट्रपति की List को क्रम से याद करने के लिये एक Trick.

✍ | Literature Group
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

- भारत के राष्ट्रपति ~ आसानी से याद हो जायेगी !!
भारत के राष्ट्रपति की List को क्रम से याद करने के लिये एक Trick.

-Trick - { राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेल में, तब रमाशंकर नारायण की कलम से प्रतिभा निकली प्रणब की }

1. राजू - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

2. राधा - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

3. जाकर - डॉ. जाकिर हुसैन

4. गिरी - वाराहगिरि वेंकट गिरि

5. फखरूद्दीन - फखरूद्दीन अली अहमद

6. रेड्डी - नीलम संजीवा रेड्डी

7. जेल - ज्ञानी जैल सिंह

8. रमा - रमाशंकर वेंकट रमण

9. शंकर - डॉ शंकर दयाल शर्मा

10.नारायण - के. आर. नारायणन

11.कलम - डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

12.प्रतिभा - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

13.प्रणव - प्रणव मुखर्जी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

·

शिक्षा मनोविज्ञान भाग- 1 याद करने की (TRICK)

शिक्षा मनोविज्ञान भाग- 1  याद करने की (TRICK)
†******************LG******************†
शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) :"मनोविज्ञान सीखने से सम्बंधित मानव विकास के 'कैसे सीखा जाए' की व्याख्या करती है, शिक्षा सीखने के 'क्या सिखा जाए' को प्रदान करने की चेष्टा करती है।"
-क्रो व क्रो

मनोविज्ञान मानव व्यवहार का अध्ययन करता है और शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन करती है, अतः शिक्षा और मनोविज्ञान में गहन सम्बन्ध है।

शिक्षा क्या है?

शिक्षा शब्द संस्कृत के 'शिक्ष्' धातु से बना है, जिसका अर्थ है :

सीखना अंग्रेजी शब्द एजुकेशन (Education) लैटिन भाषा के एडुकेयर (Educare) एवं एडुसीयर (Educere)  से बना है, जिसका अर्थ है 'नेतृत्व देना, बाहर लाना'

TRICK : MEL (Motivation & Education both are origin from Latin word)

भारतीय मनीषियों ने 'सा विद्या या विमुक्तये' कहकर शिक्षा को मुक्ति का साधन माना है। गाँधीजी ने शिक्षा सर्वांगीण विकास (आत्मा, शरीर और मस्तिष्क के विकास) की प्रक्रिया माना है।

शिक्षा बालक में अन्तर्निहित शक्तियों को उभारकर उन्हें पूर्ण विकसित करती है।

शिक्षा का अर्थ :

(A). संकुचित सन्दर्भ में (प्राचीन दृष्टिकोण) :
1. 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध (1879) तक
2. औपचारिक शिक्षा (किताबी ज्ञान)
3. शिक्षा विद्यालय तक सीमित
4. ज्ञानात्मक पक्ष पर बल
5. सैद्धान्तिक पक्ष पर बल
(B). व्यापक सन्दर्भ में (नवीन दृष्टिकोण) :
1. 1879 से अब तक (20वीं सदी)
2. अनौपचारिक शिक्षा
3. शिक्षा जीवन पर्यन्त
4. सर्वांगीण विकास पर बल
5. व्यावहारिक पक्ष पर बल

मनोविज्ञान क्या है?

मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय साइकोलॉजी (Psychology) शब्द की उत्पत्ति यूनानी (ग्रीक) भाषा केसाइकी (Psyche) और लोगस (Logos) से हुई है।साइकी का अर्थ है 'आत्मा' और लोगस का अर्थ है 'अध्ययन'। अतः मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ है 'आत्मा का अध्ययन'।

अमरीकी विद्वान विलियम जेम्स (1842-1910) ने मनोविज्ञान को दर्शनशास्त्र के शिकंजे से मुक्त कर एक स्वतंत्र विद्या का रूप दिया। इसलिए इन्हे मनोविज्ञान का जनकमाना जाता है।
मनोविज्ञान की उत्पत्ति दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुई। कालान्तर में मनोविज्ञान के अर्थ में परिवर्तन होता गया। जो इस प्रकार है :

1. आत्मा का विज्ञान : अरस्तू, प्लेटो, अरिस्टोटल औरडेकोर्टे  आदि यूनानी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान माना, किन्तु आत्मा की प्रकृति की अस्पष्टता के कारण 16वीं शताब्दी में मनोविज्ञान का यह अर्थ अस्वीकृत कर दिया गया।

TRICK-"आत्मा से आप यू अड़े"
1. आत्मा से-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान माना
2. आ-अरस्तू (दार्शनिक)
3. प-प्लेटो (दार्शनिक)
4. यू-यूनानी दार्शनिक थे सभी
5. अ-अरिस्टोटल (दार्शनिक)
6. डे-डेकार्टे (दार्शनिक)

2. मस्तिष्क का विज्ञान : 17वीं शताब्दी में दर्शनीको ने मनोविज्ञान को मन या मस्तिष्क का विज्ञान कहा। इनमे इटली के प्रसिद्ध दार्शनिक पॉम्पोनॉजी के अलावा लॉक और बर्कली भी प्रमुख है। कोई भी विद्वान मन की प्रकृति तथा स्वरुप का निर्धारण नही कर सका, अतः यह परिभाषा भी मान्यता नही पा सकी।

TRICK-"पलक की बाई मस्ति में"
1. प-पॉम्पोनॉजी (दार्शनिक)
2. लक-लॉक (दार्शनिक)
की-silent
3. बा-बर्कली (दार्शनिक)
4. इटली-यह इटली के प्रसिद्ध दार्शनिक थे
5. मस्ति-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान माना

3. चेतना का विज्ञान : 19वीं शताब्दी के मनोविज्ञानकोंविलियम वुन्ट, विलियम जेम्स, वाइव्स और जेम्स सल्लीआदि ने मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान माना। इनका मानना था, कि मनोविज्ञान मनुष्य की चेतन क्रियाओ का अध्ययन करता है।
मनोविज्ञान केवल चेतन मन का ही नही, बल्कि अचेतन और अवचेतन आदि प्रक्रियाओ का अध्ययन भी करता है। मनोविज्ञान का यह अर्थ सीमित होने के कारण सर्वमान्य न हो सका। मैक्डूगल ने अपनी पुस्तक 'आउटलाइन साइकोलॉजी' में चेतना शब्द की कड़ी आलोचना की।

TRICK-"चेतना को विलियम ने सजवाइ"
1. चेतना-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान माना
को-silent
2. विलियम-विलियम वुन्ट
ने-silent
3. स-सल्ली अर्थात जेम्स सल्ली (दार्शनिक)
4. ज-जेम्स अर्थात विलियम जेम्स (दार्शनिक)
5. वाइ-वाइव्स (दार्शनिक)

4. व्यवहार का विज्ञान : 20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक दौर में मनोविज्ञान के अनेक अर्थ सुझाए गए, इनमे से "मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है।" अर्थ सर्वाधिक मान्य रहा। इस सम्बन्ध में कुछ महत्त्वपूर्ण परिभाषाएँ निम्नलिखित है :
1. वाटसन : मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित विज्ञान है।
2. वुडवर्थ : मनोविज्ञान वातावरण के सम्बन्ध में व्यक्ति की क्रियाओ का वैज्ञानिक अध्ययन है।
3. स्किनर : मनोविज्ञान, जीवन की सभी प्रकार की परिस्थितियों में प्राणी की प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। or
मनोविज्ञान, व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है।

4. मन : आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।
5. क्रो व क्रो : मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव सम्बन्धो का अध्ययन है।
6. मैक्डूगल : मनोविज्ञान जीवित वस्तुओ के व्यवहार का विधायक विज्ञान है।

उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर हम वुडवर्थ के शब्दों में इस निष्कर्ष पर पहुँचते है :
"सबसे पहले मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का त्याग किया। फिर उसने अपने मन या मस्तिष्क का त्याग किया। उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया। अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है।"

TRICK-सिवम (शिवम) व्यवहार में वुड (लकड़ी/wood सा कठौर) के जैसा"
1. सि-स्किनर (दार्शनिक)
2. व-वाटसन (दार्शनिक)
3. म-मन (दार्शनिक)
4. व्यवहार-इन सभी ने मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना
5. में-मैक्डूगल (दार्शनिक)
6. वुड-वुडवर्थ (दार्शनिक)
7. के-क्रो व क्रो (दार्शनिक)
जैसा-silent

शिक्षा मनोविज्ञान भाग-II

शिक्षा मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ है :
शिक्षा सम्बन्धी मनोविज्ञान अर्थात यह शिक्षा की प्रक्रिया में मानव व्यवहार का अध्ययन करने वाला विज्ञान है। शिक्षा मनोविज्ञान के अर्थ का विश्लेषण करने के लिए स्किनर ने निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत किए है :
1. शिक्षा मनोविज्ञान का केंद्र मानव व्यवहार है।
2. शिक्षा मनोविज्ञान खोज और निरिक्षण से प्राप्त तथ्यों का संग्रह करता है।
3. शिक्षा मनोविज्ञान संगृहीत ज्ञान को सिद्धान्त रूप देता है।
4. शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा की समस्याओ के समाधान के लिए पद्धतियों का प्रतिपादन करता है।

शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषाएँ :
1. स्किनर : शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत शिक्षा से सम्बन्धित सम्पूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व आ जाता है।
2. क्रो व क्रो : शिक्षा मनोविज्ञान, व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सिखाने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है।
3. कॉलसनिक : शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान के सिद्धान्तों और अनुसन्धान का शिक्षा में प्रयोग है।
4. स्टीफन : शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षणिक विकास का क्रमिक अध्ययन है।
5. सॉरे व टेलफ़ोर्ड : शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य सम्बन्ध सिखने से है। यह मनोविज्ञान का वह अंग है, जो शिक्षा  के मनोवैज्ञानिक पहलुओ की वैज्ञानिक खोज से विशेष रूप से सम्बन्धित है।

उपर्युक्त  परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है, की :
1. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों में मानव व्यवहार का अध्ययन करता है।
2. शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को अधिक सरल व सुगम बनाता है।
3. शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति वैज्ञानिक है, क्योंकि इसके अध्ययन में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग होता है।
4. शिक्षा मनोविज्ञान में मनोविज्ञान के सिद्धांतो व विधियों का प्रयोग होता है।

शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य :
स्किनर ने शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्यों को दो भागो में विभाजित किया है-
1. सामान्य उद्देश्य :
(i). सिद्धांतो की खोज तथा तथ्यों का संग्रह करना।
(ii). बालक के व्यक्तित्व का विकास करना।
(iii). शिक्षण कार्य में सहायता देना।
(iv). शिक्षण विधि में सुधार करना।
(v). शिक्षा के उद्देश्य व लक्ष्यों की पूर्ति करना।

2. विशिष्ट उद्देश्य :
(i). बालको के प्रति निष्पक्ष व सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण।
(ii). शिक्षा के स्तरों व उद्देश्यों को निश्चित करना।
(iii). शिक्षण परिणाम जानने में सहायता करना।
(iv). छात्र व्यवहार को समझने में सहायता देना।
(v). शिक्षण समस्या के समाधान हेतु सिद्धांतो का ज्ञान।

शिक्षा मनोविज्ञान का क्षेत्र :
शिक्षा मनोविज्ञान एक नवीन एवं विकासशील व्यावहारिक विज्ञान है। इसलिए शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र की सीमाएँ अभी निर्धारित नही हो सकी है।

शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा का वह विज्ञान है जो शिक्षण-अधिगम समस्याओं का अध्ययन करके सीखने वाले के व्यवहार में वांछित परिवर्तन है तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करने के लिए शिक्षक के कार्य में सहायता देता है। इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में निम्नलिखित अध्ययन सामग्री को सम्मिलित किया गया है-
1. बालक की विशेष योग्यताओं का अध्ययन।
2. बालक के वंशानुक्रम और वातावरण का अध्ययन।
3. बालक के विकास की अवस्थाओं का अध्ययन।
4. बालक की रूचि व अरुचि का अध्ययन।
5. बालक की मूल प्रवत्तियों का अध्ययन।
6. बालक के सर्वांगीण विकास का अध्ययन।
7. अपराधी, असामान्य और मंद बुद्धि बालकों का अध्ययन।
8. शिक्षण विधियों के उपयोग सम्बन्धी अध्ययन।
9. शिक्षा के उद्देश्यों व उनको प्राप्त करने के तरीकों का अध्ययन।
10. अनुशासन सम्बन्धी समस्याओं का अध्ययन।
11. पाठ्यक्रम निर्माण से सम्बन्धित अध्ययन।
12. शिक्षा की समस्याओं का अध्ययन।
13. सीखने की क्रियाओं का अध्ययन।

निष्कर्ष रूप में स्किनर का कथन द्रष्टव्य है- "शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में वह सब ज्ञान और विधियाँ सम्मिलित है, जो सीखने की प्रक्रिया से अधिक अच्छी  प्रकार समझने और अधिक कुशलता से निर्देशित करने के लिए आवश्यक है।"

शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान की उपयोगिता :
शिक्षण का मुख्य केंद्र बालक है। बालक की रूचि, शारीरिक क्षमता, बौद्धिक क्षमता, व्यक्तित्व आदि को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा देनी चाहिए। यह तभी संभव होगा जब शिक्षक को शिक्षा मनोविज्ञान की जानकारी होगी।

स्किनर के अनुसार- "शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापकों की तैयारी की आधारशिला है।"

अतः शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान की निम्नलिखित उपयोगिताएँ है-
1. स्वयं की योग्यता का ज्ञान एवं तैयारी।
2. बाल विकास की अवस्थाओं का ज्ञान।
3. बाल स्वभाव व व्यवहार का ज्ञान।
4. बालको की क्षमता व रूचि का ज्ञान।
5. बालको की अवश्यक्ताओ का ज्ञान।
6. बालको के चरित्र निर्माण में सहायक।
7. बालको की व्यक्तिगत विभिन्नताओं का ज्ञान।
8. बालको के सर्वांगीण विकास में सहायक।
9. बालको की मूल प्रवत्तियो का ज्ञान।
10. कक्षा की समस्याओ का समाधान।
11. अनुशासन में सहायक।
12. उपयोगी पाठ्यक्रम के निर्माण में सहायक।
13. यथोचित शिक्षण विधियों के प्रयोग का ज्ञान।
14. मूल्यांकन की नई विधियों का प्रयोग।
इस प्रकार मनोविज्ञान का ज्ञान ही शिक्षक की सफलता का रहस्य है। इस ज्ञान की प्राप्ति के बिना उसे असफलता और अकुशलता के बीच अपने व्यावसायिक जीवन की यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए शिक्षक अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का पालन करने में हर समय मनोविज्ञान से सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त करता है।

शिक्षा के क्षेत्र में मनोविज्ञान का योगदान :
1. मनोविज्ञान ने शिक्षा को बाल-केंद्रित बनाकर बालक को महत्त्व दिया।
2. बालको की विभिन्न अवस्थाओ के अनुरूप शिक्षण विधियों की व्यवस्था की।
3. बालको की रुचियों व मूल प्रवत्तियो को शिक्षा का आधार बनाया।
4. बालको की व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था की।
5. पाठ्यक्रम का निर्माण बालको की आयु, रूचि व स्तरानुसार किया जाने लगा।
6. पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओ पर बल दिया गया।
7. दण्ड के स्थान पर प्रेम व सहानुभूति को अनुशासन का आधार बनाया।
8. शिक्षक को शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हुई या नही, की जानकारी देता है।
9. मूल्यांकन के लिए नवीन विधियों की खोज की।

महत्त्वपूर्ण तथ्य :
1. मनोविज्ञान का जन्म अरस्तू के समय दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुआ।
2. वाटसन ने मनोविज्ञान को व्यवहार का शुद्ध विज्ञान माना है।
3. विलियम जेम्स को मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
4. जर्मनी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक विलियम वुन्ट ने 1879 ई. में लिपजिंग में प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना करके मनोविज्ञान को वैज्ञानिक स्वरुप दिया।
5. वॉल्फ ने शक्ति मनोविज्ञान का प्रतिपादन किया।
6. आधुनिक शिक्षा के जनक माने जाते है-जे.ए.स्टिपर

स्मरणीय बिंदु :
1. वाटसन को व्यवहारवादी मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
2. रूसो ने शिक्षा में मनोविज्ञानिक दृष्टिकोण की शुरुआत की।
3. मनोविज्ञान की शाखा के रूप में शिक्षा मनोविज्ञान का जन्म 1900 ई. में हुआ।
4. मनोविज्ञान व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन करता है।
5. मनोविज्ञान एक विधायक विज्ञान (Positive Science) है।
6. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जन्मदाता विलियम वुन्ट थे।
7. कॉलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ प्लेटो से मानते है।
9. स्किनर शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ अरस्तू से मानते है।

शिक्षा मनोविज्ञान : अतिमहत्त्वपूर्ण सुपर-40 प्रश्नोत्तरी

1. मनोविज्ञान के जनक माने जाते है?
-विलियम जेम्स
2. मनोविज्ञान को व्यवहार का निश्चित विज्ञान किसने माना है?
-वाटसन
3. मनोविज्ञान अध्ययन है-
-व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन
4. साइकोलॉजी शब्द जिन दो शब्दों से मिलकर बना है, वह है-
-Psyche + Logos
5. शिक्षा को सर्वांगीण विकास का साधन माना है-
-महात्मा गाँधी ने
6. मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान मानने वाले विद्वान कौन थे?
-पॉम्पोनॉजी
7. मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान किसने माना?
-वुन्ट, वाइव्स और जेम्स ने
8. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक कौन थे?
-वुन्ट
9. वर्तमान में मनोविज्ञान को माना जाता है-
-व्यवहार का विज्ञान
10. मनोविश्लेषणवाद के प्रवर्तक कौन थे?
-फ्रायड
11. मानसिक परिक्षण की विधि विकसित करने वाले विद्वान कौन थे?
-बिने
12. मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान नही है-
-शिक्षा के सैद्धान्तिक पक्ष पर बल
13. "आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।" यह परिभाषा किसकी है?
-मन की
14. मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय 'साइकोलॉजी' शब्द की व्युत्पत्ति हुई-
-ग्रीक भाषा से
15. शिक्षा मनोविज्ञान की विषय-सामग्री सम्बन्धित है-
-सीखना
16. मनोविज्ञान को 'विशुद्ध विज्ञान' माना है-
-जेम्स ड्रेवर ने
17. "मनोविज्ञान मन का वैज्ञानिक अध्ययन है।" कथन किसका है?
-वेलेन्टाइन
18. मनोविज्ञान है-
-विधायक विज्ञान
19. मनोविज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है-
-मानव, जीव-जन्तुओं तथा संसार के अन्य सभी प्राणियों का अध्ययन
20. व्यवहारवाद का जन्मदाता किसे माना जाता है?
-वाटसन
21. शिक्षा में मनोवैज्ञानिक आंदोलन का सूत्रपात किसने किया?
-रूसो ने
22. "शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापको की तैयारी की आधारशिला है।" यह कथन किसका है?
-स्किनर
23. कोलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ किससे मानते है?
-प्लेटो से
24. मूल-प्रवृत्तियाँ सम्पूर्ण मानव-व्यवहार की चालक है। किसने कहा?
-मैक्डूगल
25. शिक्षा मनोविज्ञान ने स्पष्ट व निश्चित स्वरुप कब धारण किया?
-अमरीकी मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक, जुड, स्टेनले हाल, टरमन आदि के प्रयासों से शिक्षा मनोविज्ञान ने 1920 ई. में स्पष्ट व निश्चित स्वरुप धारण किया।
26. मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है-
-बाल-केंद्रित, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम
27. शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन किया जाता है-
-मूल प्रवृत्तियों, अनुशासन और अधिगम
28. शिक्षण का मुख्य केंद्र होता है?
-बालक
29. "मनोविज्ञान, शिक्षक को अनेक धारणाएँ और सिद्धान्त प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता है।" यह किसने कहा?
-कुप्पूस्वामी ने
30. शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है-
-वैज्ञानिक
31. शिक्षा में बालक का सम्बन्ध किससे होता है?
-शिक्षक, विषय-वस्तु और समाज से
32. शिक्षक मनोविज्ञान का उपयोग किसके लिए करता है?
-स्वयं, बालक और अनुशासन के लिए
33. मूल्यांकन किसके लिए आवश्यक है?
-छात्र और शिक्षक के लिए
34. शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए, ताकि-
-इससे वह अपने शिक्षण को प्रभावी बना सकता है।
35. शिक्षा मनोविज्ञान आवश्यक है-
-शिक्षक, छात्र और अभिभावक
36. अध्यापक वही सफल है जो-
-बालको की रूचि को जानता हो
37. कक्षा से पलायन करने वाले बालको के प्रति आपका व्यवहार होगा-
-निदानात्मक
38. "शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन एवं व्याख्या करती है।" यह कथन है-
-क्रो व क्रो का
39. शिक्षा मनोविज्ञान एक शिक्षक के लिए मूल्यवान है। उसका सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है-
-उसे विद्यार्थी के बारे में ज्ञान मिलता है।
40. "मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।" यह कथन है-
-स्किनर

·