Navigation List

1 मार्च से 31 मार्च 2016 तक की मुख्य ख़बरें

·

🌍🌍 सामान्य ज्ञान ग्रुप 🌍🌍

🔻🔻🔻🔻🔻🔻

💥मार्च 2016 की मुख्य ख़बरें💥

🌏01 मार्च: राहुल सचदेव ने औरंगाबाद महाराष्ट्र में प्रथम ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 जीती। यह टूर्नामेंट बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन, औरंगाबाद द्वारा आयोजित किया गया था। राहुल ने रेलवे के पुष्पेंद्र सिंह को 5-3 स्कोर के साथ फाइनल में हराया।

🌏02 मार्च: ऑस्कर विजेता अभिनेता जॉर्ज केनेडी का बोइसे इडाहो में निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। केनेडी को 1960 के दशक की फिल्म ‘कूल हैंड ल्यूक’ में शानदार अभिनय के लिए ऑस्कर मिला था।

🌍03 मार्च: चेन्नई में भारत का पहला सेल्फ क्लीनिंग स्मार्ट ट्वाइलेट इंसटाल किया गया है। चेन्नई में 183 स्मार्ट ई-ट्वाइलेट्स इंस्टाल किए गए हैं। यह भारत का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि आप इन्हें एक एंड्रॉइड एप ‘ई-टॉइलेट’ के जरिए ढूंढ़ सकते हैं। साथ ही आप इन पर अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज कर सकते है।

🌎04 मार्च: दिल्ली सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एचपीवी वैक्सीन लोगों को लगभग 150 प्रकार के एचपीवी एस (HPVs), जिनमें से कुछ गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वीकल कैंसर) का कारण बन सकते हैं, से बचाता है।

🌍05 मार्च: सूचना प्रोद्यौगिकी (आईटी) क्षेत्र की देश की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक नटराजन चंद्रशेखरन को शुक्रवार को रिजर्व बैंक का अल्पकालिक गैर-अधिकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

🌍06 मार्च: भारत ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश के 121 रन के लक्ष्य को भारत ने 13.5 ओवर में हासिल कर लिया है। भारत छठी बार एशिया कप का चैंपियन बना है।

🌏07 मार्च: विश्व बैंक समूह की कंपनी आईएफसी ने अपना पहला उरिदाशी मसाला बांड लांच किया। इसके माध्यम से वह जापान के निवेशकों से 30 करोड़ जुटाएगी जिसका निवेश भारत में निजी क्षेत्र में किया जाएगा।

🌎08 मार्च: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ग्रामीण महिला कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए 7 मार्च 2016 को ऑनलाइन प्लेटफार्म ‘महिला-ई-हाट’ का लोकार्पण किया। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म का उद्देश्य छोटे महिला कारोबारीयों और कामगारों को सशक्त बनाना है तथा उन्हें एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है।

🌍09 मार्च: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने के लिये राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत विधवा विवाह को भी शामिल किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधवा विवाह के लिए दो लाख रुपये की धन राशि भी मंजूर करने
की घोषणा की।

🌎10 मार्च: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार की महिला सदस्यों को फ्री में रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन मुहैया कराने के लिए 8,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को मंजूरी दे दी है।

🌍11 मार्च: विभिन्न राज्यों से गुजरने वाली 111 नदियों में राष्ट्रीय जलमार्गो के जरिए नौ परिवहन को बढावा देने से संबंधित राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक 2015 को आज राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

🌍12 मार्च: भारत म्यांमार रेलवे की यात्री और मालभाड़े की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 18 मीटरगेज डीजल इलेक्ट्रिक इंजन प्रदान करेगा। समझौते के अंतर्गत इन डीजल इंजनों का निर्माण वाराणसी स्थित लोकोमोटिव संयंत्र में किया जाएगा और ये इंजन कई आधुनिक सुविधाएं जैसे माइक्रो प्रोसेसर नियंत्रण, ईंधन दक्ष इंजन और उत्तम डिजाइन आदि से युक्त होंगे।

🌏13 मार्च: ब्रिटिश कीबोर्ड वादक और रॉक लीजेंड कीथ एमर्सन का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ब्रिटिश रॉक बैंड एमर्सन, लेक एंड पामर के सह-संस्थापक एमर्सन को रॉक युग के शीर्ष कीबोर्ड वादकों में से एक माना जाता था।

🌏14 मार्च: सर्विसेज ने 13 मार्च 2016 को नागपुर में खेले गए संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैम्पियनशिप के 70वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर ख़िताब जीता है।

🌎15 मार्च: भारतीय स्कॉलर एच दीप सैनी को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा का कुलपति (वाइस चांसलर) नियुक्त किया गया है। साठ वर्षीय सैनी फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के वाइस प्रेसीडेंट और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो मिसिसॉगा के प्रिसिंपल हैं। वे सितंबर 2016 को यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा में स्टीफन पारकर का स्थान लेंगे।

🌏16 मार्च: अमेरिकी गणितज्ञ और अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉयड स्टाल शेपली का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। शेपली ने गणितीय अर्थशास्त्र और विशेष रूप से खेल के सिद्धांत के क्षेत्र में योगदान दिया।

🌎17 मार्च: खुशी के वैश्विक सूचकांक में भारत की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। खुश राष्ट्रों की 156 देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले भारत और एक स्थान नीचे खिसकर 118 वें स्थान पर चला गया है। इस सूची में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड को पछाड़कर सबसे खुश देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है।

🌎18 मार्च: लंदन की अधिकारिक विज्ञापन कंपनी लंदन एंड पार्टनर्स ने यह घोषणा की कि भारत लंदन में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। कम्पनी के अनुसार, वर्ष 2005 से अब तक लंदन में भारतीय कंपनियों की संख्या में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

🌏19 मार्च: पुणे स्थित महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी ने मार्च 2016 के दूसरे सप्ताह में भारत का पहला शिक्षा केन्द्रित त्वरक (accelerator) कार्यक्रम ‘एडूगिल्ड’ स्थापित किया है। त्वरक देश में पहला संस्थान होगा जो केवल शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करेगा।

🌍20 मार्च: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनरल लोरी जे. रॉबिंसन को उत्तरी अमेरिकी एयरफोर्स डिफेंस कमान (नोराद) का कमांडर बनाया है। वे फौजी लड़ाकू कमान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी। वे अभी प्रशांत महासागर में अमेरिकी वायुसेना की कमांडर हैं।

🌎21 मार्च: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को स्कॉच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समावेशी विकास और भारत में गरीबी उन्मूलन की दिशा में उनके बहुमूल्य योगदान के कारण उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया ।

🌍22 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ‘किसान सुविधा’ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया है। यह इस तरह के मौसम, बाजार मूल्यों, उर्वकरों, कीट नाशकों और कृषि मशीनरी जैसे विषयों पर जानकारी उपलब्धर कराएगा

🌏23 मार्च: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख न्यायमूर्ति एच एल दत्तू को मार्च 2016 में अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो, राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (जेनेवा) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

🌎24 मार्च: बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के आतंकवादी हमले में 34 लोग मारे गए यह हमला ज़वेंतेम हवाई अड्डे और मेल्बीक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। इसमें लगभग 34 लोग मारे गए तथा 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

🌎25 मार्च: केंद्रीय कैबिनेट ने एक अहम फैसले में होली से ठीक पहले सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया।

🌏26 मार्च: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन की सबसे ऊंची चोटी की खोज की है। इसकी ऊंचाई 3,337 मीटर है। इसका पता नासा के कैसिनी अभियान के दौरान लगा।

🌏27 मार्च: हरियाणा कैबिनेट ने जाटों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए आज एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। पिछले महीने आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जाटों ने अपनी मांग पूरी करने के लिए सरकार को तीन अप्रैल तक का समय दिया था।

🌎28 मार्च: 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार अमिताभ बच्चन को पीकू फिल्म के लिए दिया जाएगा। बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड कंगना रनोट को तनु वेड्स मनु के लिए दिया जाएगा। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड एसएस राजमौली की बाहुबली को दिया जाएगा। पीरियड फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली को दिया जाएगा।

🌎29 मार्च: रूस के ग्रैंडमास्टर सेर्गेय कार्जाकिन ने मास्को में आयोजित फीडे विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है। फाइनल राउंड (14वां) में रूसी ग्रैंडमास्टर ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुअना को हराया।

🌎30 मार्च: भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व बैंक कानून, 1934 की धारा 45-आई के उपबंध (ए) के तहत पंजीकरण रद्द किया। केंद्रीय बैंक के अनुसार, पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द होने के बाद यह कंपनी रिजर्व बैंक कानून, 1934 की धारा 45-आई के उपबंध (ए) के तहत गैर बैंकिंग वित्तीय कारोबार नहीं कर पाएगी।

🌍31 मार्च: फौस्टिन अर्चांज तौदेरा ने राजधानी बांगुइ स्थित मुख्य स्टेडियम में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही 58 वर्षीय तौदेरा पिछले तीन वर्षों में पहले निर्वाचित राष्ट्रपति नियुक्त हुए। इससे पहले वर्ष 2013 में मुस्लिम विद्रोही संगठन ने सरकार का तख्तापलट कर दिया था।

*J.K.Kukdiya*
🔺🔺🔺🔺🔺🔺

🌍🌍 सामान्य ज्ञान ग्रुप 🌍🌍

Subscribe to this Blog via Email :