Navigation List

करेंट अफेयर्स क्विज़ : 23 मार्च 2016

·

करेंट अफेयर्स क्विज़ : 23 मार्च 2016

1.   आठवें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए किस भारतीय शहर का चुनाव किया गया है ?
a)    नई दिल्ली
b)    गोवा
c)    पणजी
d)    सूरत

2.    पंजाब विधानसभा ने 22 मार्च 2016 को ऋण सम्बन्धी कौन सा विधेयक पारित किया ?
a)    कृषि ऋणग्रस्तता निपटान विधेयक-2016
b)    मूल्यवान ऋणग्रस्तता विधेयक–2016
c)    लेनदार एवं देनदार विधेयक-2016
d)    कार्यकारी लेनदारी उन्मूलन विधेयक-2016

3.    23 मार्च 2016 को मनाये गये विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय क्या था ?
a)    विश्व का जलवायु परिवर्तन से बचाव
b)    गर्म, सूखा, भीगा - भविष्य का चेहरा
c)    उत्तम एवं निम्नतम – विश्व जलवायु 
d)    जलवायु परिवर्तन, हमारा कर्तव्य एवं ध्येय

4.   21 मार्च 2016 को मनाये गये विश्व काव्य दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा किस सम्मेलन में की गयी थी ?
a)    पेरिस सम्मेलन
b)    हवाना सम्मेलन
c)    युगांडा सम्मेलन
d)    जेनेवा सम्मेलन

5.   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने 21 मार्च 2016 को क्षय रोग (टीबी) से निपटने के लिए किस नई दवा का आरंभ किया ?
a)    मेटामोरफोसिस
b)    क्यूरोसीलिंन
c)    जेवीक्यूरोलिन 
d)    बीडाक्विलिन

6.   भारत के पश्चिमी घाट में स्थित किस बायोस्फीयर रिज़र्व को यूनेस्को द्वारा विश्व के नए बायोस्फीयर रिज़र्व नेटवर्क में शामिल किया गया ?
a)    अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व
b)    कैलाश बायोस्फीयर रिजर्व
c)    हरीवेंद्र्म बायोस्फीयर रिजर्व
d)    डीकोस्टा मायो बायोस्फीयर रिजर्व 

7.  किस गेंदबाज़ ने लसिथ मलिंगा के 38 विकेटों का विश्व रिकार्ड तोड़ते हुए 39 विकेट लेकर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड कायम किया ?
a)    आर अश्विन
b)    मोहम्मद नबी
c)    आर जडेजा
d)    शाहीद अफरीदी

8.  यूरोप के किस शहर में 22 मार्च 2016 को आतंकवादियों ने मेट्रो और हवाई अड्डे पर हमला किया ?
a)    बर्मिंघम
b)    पेरिस
c)    ब्रसेल्स
d)    लंदन

9.  एडलवाइज़ एसेट मैनेजमेंट ने 22 मार्च 2016 को किस कंपनी के इंडियन ऑनशोर म्यूचुअल  फंड बिजनेस का अधिग्रहण किया ?
a)    जे ई ग्रुप
b)    जे पी मॉर्गन
c)    टोयोटा
d)    विप्रो

10.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक का शिलान्यास किया?
a)    नागपुर
b)    मुंबई
c)    नई दिल्ली
d)    जयपुर

11.  हाल ही में,पृथ्वी की सबसे शुष्क जगह का पता चला है, निम्नलिखित में से वह जगह कौन सी है ?  
a)    युन्गय क्षेत्र 
b)    मारिया एलेना दक्षिण 
c)    हवासील प्वाइंट 
d)    आइकिक 

12.  टेरी (TERI) द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 1901 के बाद कौन सा वर्ष सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया ?
a)    2014
b)    2015
c)    2016
d)    उपरोक्त में से कोई नहीं

13.  किस ओलंपिक पदक विजेता धावक ने रियो ओलंपिक के बाद संन्यास लिए जाने की घोषणा की ?
a)    माइकल जॉनसन
b)    एल गुरोज
c)    युसेन बोल्ट
d)    पीट क्रिम्पसन

14.   किस स्कूल की ओर से जारी रिपोर्ट ‘प्रीवेंटिंग न्यूक्लीयर टेररिज्म : कंटिन्युअस इम्प्रूवमेंट ऑर डेंजरस डिक्लाइन’ में यह कहा गया है कि पाकिस्तान में परमाणु चोरी का खतरा बहुत बढ़ गया है ?
a)    अमेरिकी थिंक टैंक हार्वर्ड केनेडी स्कूल
b)    रसियन थिंक टैंक हार्वर्ड केनेडी स्कूल
c)    चाइनीज थिंक टैंक  व्हेनसांग स्कूल
d)    इनमें से कोई नहीं 

15.   जेवरात निर्यातक और खुदरा विक्रेता किस कंपनी को सिंगापुर से सोने और हीरा जड़ित डिजाइनर जेवरात के लिए 1,045 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है ?
a)    राजेश एक्सपोर्ट्स 
b)    डी.सी.एम एक्सपोर्ट 
c)    तनिष्क 
d)    इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 1-b 2-a 3-b 4-a 5-d 6-a 7-d 8-c 9-b 10-c 11-b 12-a 13-c 14-a 15-a

Subscribe to this Blog via Email :