Navigation List

पद्म पुरस्कार

·

🍧🍧GK QUIZ GROUP🍧🍧

🎗पद्म पुरस्कार🎗

🌻पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं।
🌻पद्म पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

🌻ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा सामान्यतः मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

🌻पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है

🌻पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है

🌻पद्मश्री, भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है।

🌻इसके अग्रभाग पर, "पद्म" और "श्री" शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं।

🔚🙏🏻राहुल~मेक्स🙏🏻🔚
〰〰〰〰

Subscribe to this Blog via Email :