Navigation List

करेंट अफेयर्स क्विज़: 28 अप्रैल 2016

·

करेंट अफेयर्स क्विज़: 28 अप्रैल 2016

1. तिब्बत की निर्वासित सरकार के चुनावों में निम्न में से किसे 27 अप्रैल 2016 को घोषित परिणामों के आधार पर प्रधानमंत्री चुना गया?
a. चोफेल शोसूर
b. लोबसांग सांगे
c. पेंपा त्सेरिंग
d. क्रूफल जोडुर

2. किस राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा 2014 में आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों के व्यापारियों को पांच प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की गयी? 
a. जम्मू एवं कश्मीर
b. असम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मिजोरम

3. डोमिनिकन गणराज्य की ओर से ओलंपिक खेलों के 400 मीटर बाधा दौड़ में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले उस खिलाड़ी का क्या नाम है, जिन्होंने 26 अप्रैल 2016 संन्यास की घोषणा की?
a. फेलिक्स सांचेज़
b. ब्रावो डुमिनी
c. यूरोज़ सेंसिक्स
d. आंद्रे जोसेफ

4. 28 अप्रैल 2016 को मनाये गये ‘कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य’ दिवस का इस वर्ष का मुख्य विषय क्या था?
a. कार्य के दौरान बीमारियां एवं बचाव
b. कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपाय
c. कार्यस्थल पर तनाव: एक सामूहिक चुनौती
d. कार्यस्थल पर स्वास्थ्य चुनौतियां एवं निदान

5. निम्न में से किस भारतीय तीरंदाज ने चीन के शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में 27 अप्रैल 2016 को महिला रिकर्व स्पर्धा में विश्व रिकार्ड की बराबरी की?
a.    दीपिका कुमारी
b.    सुरभि कुमारी 
c.    अंजू रानी
d.    अनीता विश्वास

6. राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों के क्षमता सृजन के लिए नीति आयोग द्वारा 27 अप्रैल, 2016 को निम्न में से किस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया?
a.    प्रबंधन कार्यक्रम
b.    शहरी प्रबंधन कार्यक्रम
c.    पर्यावरण प्रबंधन कार्यक्रम
d.    शहरी पर्यावरण कार्यक्रम

7. भारतीय नौसेना ने निम्न में से किस देश में अप्रैल 2016 में एएलएच हैलीकॉप्टर तैनात किया?
a.    मारिशस
b.    कनाड़ा
c.    मालदीव
d.    फ्रांस

8. वर्ष 2020 का ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक निम्न में से किस देश मे आयोजित किया जाएगा?
a. पाकिस्तान
b. भारत
c. जापान
d. चीन

9. 27 अप्रैल 2016 को प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट वीटी थॉमस का निधन हो गया. वे निम्न में से किस राज्य से संबंधित थे?
a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. पंजाब
d. केरल

10. 27 अप्रैल 2016 को चीन ने निम्न में से किस रॉकेट का प्रक्षेपण किया?
a. साउंडिंग (कुनपेंग-1बी) रॉकेट
b. स्पेस रॉकेट 
c. स्पेस X फाल्कन 9 रॉकेट
d. एटलस वी रॉकेट

11. भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने मास्को चैम्पियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक 
b. स्वर्ण पदक
c. जीवन रक्षा पदक 
d. इनमे से कोई नहीं

12. 26 अप्रैल 2016 को दिल्ली स्थित निम्न में से कौन सी संग्रहालय आग से नष्ट हो गयी?
a. महात्मा गाँधी संग्रहालय
b. राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय
c. राष्ट्रीय प्राकतिक इतिहास संग्रहालय
d. इनमे से कोई नहीं

13. निम्न में से किस देश में अप्रैल 2016 में गंभीर बिजली संकट के कारण सप्ताह में 2 दिन काम और 5 दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया?
a. ब्राज़ील
b. पेरू
c. वेनेजुएला
d. घाना

14. कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा से संबंधित निम्न में से किस पार्टी ने 28 अप्रैल 2016 को कांग्रेस पार्टी में विलय किया?
a. जनहित कांग्रेस
b. आम जनता दल
c. जनहित अधिकार दल
d. अधिकार कांग्रेस

15. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने 28 अप्रैल 2016 को पीएसएलवी-सी 33 से IRNSS-1G को लॉन्च किया. यह निम्न में से किस श्रेणी का उपग्रह है?
a.    नेविगेशन
b.    मौसम 
c.    रक्षा 
d.    संचार

उत्तर:

1.    b. लोबसांग सांगे
2.    a. जम्मू एवं कश्मीर
3.    a. फेलिक्स सांचेज़
4.    c. कार्यस्थल पर तनाव: एक सामूहिक चुनौती
5.    a. दीपिका कुमारी
6.    b. शहरी प्रबंधन कार्यक्रम
7.    c. मालदीव
8.    c. जापान
9.    d. केरल
10.    a. साउंडिंग (कुनपेंग-1बी) रॉकेट
11.    b. स्वर्ण पदक
12.    c. राष्ट्रीय प्राकतिक इतिहास संग्रहालय
13.    c. वेनेजुएला
14.    a. जनहित कांग्रेस
15.    a. नेविगेशन

Subscribe to this Blog via Email :