Navigation List

करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 अप्रैल 2016

·

करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 अप्रैल 2016

1.संयुक्त राष्ट्र में 22 अप्रैल 2016 को संपन्न बैठक में निम्न में से कितने देशों ने जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये?

a.  170

b.  200

c. 500

d.  10

2. भारत की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 31 मार्च 2016 को खत्म हुई चौथी तिमाही के दौरान कुल कितनी बढ़ोतरी दर्ज हुई?

a.  7.4%

b.  5.4%

c. 1.4%

d.  9.4%

3. 22 अप्रैल 2016 को भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की नई व्यापार सुविधा समझौता को अपनाने की पुष्टि कर दी. भारत की ओर से किसने डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक को भारत का स्वीकृति दस्तावेज सौंपा ?

a.  अंजलि प्रसाद

b.  मीरा कुमार

c. अदिति सान्याल

d.  शीतल सब्बरवाल

4. 21 अप्रैल 2016 को टाइम मैग्जिन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की. निम्नांकित में से कौन उस सूची में शामिल नहीं है ?

a.  रघुराम राजन

b.  सानिया मिर्जा,

c. सुंदर पिचाई

d.  सचिन तेंदुलकर  

5. 21 अप्रैल 2016 को इदरिस देबे चाड के राष्ट्रपति चुने गए. इसके साथ ही असंतुलित पहले दौर की जीत के साथ देबे कितनी बार चाड के राष्ट्रपति बनाने का गौरव प्राप्त किया ?

a.  पांचवीं

b.  छठी

c. तीसरी बार

d.  दूसरी बार  

6. वैश्विक शोध कंपनी इपसोस के अध्ययन के अनुसार देश में अपने प्रभाव के संदर्भ में गगूल तथा फेसबुक जैसी विदेशी ब्रांड टॉप पर हैं. इस  अध्ययन के अनुसार 10 प्रमुख प्रभावशाली ब्रांड की नई सूची में व्हाट्सएप किस  स्थान पर है ?

a.  तीसरे

b.  चौथे

c. दूसरे

d.  छठे  

7. चीन ने वर्ल्ड उइगर कांग्रेस (WUC) के किस लीडर को भारत की ओर से वीजा मिलने पर चिंता जताई है?

a.  डोल्कन ईसा

b.  इल्हाम तोहित

c. निजात अजत

d.  इनमें से कोई नहीं

8. वैश्विक शोध कंपनी ‘इपसोस’ के अध्ययन के अनुसार भारत में निम्न में से कौन सी कंपनी ब्रांड के मामले में शीर्ष पर है?

a.  गूगल

b.  फ्लिप्कार्ट

c. वोडाफ़ोन

d.  रिलायंस

9. वैश्विक शोध कंपनी ‘इपसोस’ के अध्ययन के अनुसार भारत में निम्न में से कौन सी ‘भारतीय’ कंपनी ब्रांड के मामले में शीर्ष पर है?

a.  गूगल

b.  फ्लिप्कार्ट

c. वोडाफ़ोन

d.  रिलायंस

10. भारतीय ओलंपिक महासंघ ने निम्न में से बॉलीवुड अभिनेता को 22 अप्रैल 2016 को रियो ओलंपिक में भारतीय दल का गुडविल एंबेस्डर नियुक्त किया?

a.  सलमान खान

b.  अमीर खान

c. शाहरुख़ खान

d.  अक्षय कुमार

11. ‘इपसोस’ के अध्ययन के अनुसार भारत में निम्न में से कौन सी ‘कंपनी ब्रांड के मामले में दूसरे स्थान पर है?

a.  फेसबुक

b.  फ्लिप्कार्ट

c. वोडाफ़ोन

d.  रिलायंस

12. ‘इपसोस’ के अध्ययन के अनुसार भारत में निम्न में से कौन सा सार्वजानिक क्षेत्र का बैंक  कंपनी ब्रांड के मामले में शीर्ष 10 में शामिल है?

a.  पंजाब नेशनल बैंक

b.  इलाहबाद बैंक

c. केनरा बैंक

d.  भारतीय स्टेट बैंक

13. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा हेतु नामित कुल कितने सदस्यों के नाम को 22 अप्रैल 2016 को अपनी मंज़ूरी प्रदान की?

a.  छः

b.  दस

c. बारह

d.  दो

14. . राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राज्यसभा हेतु नामित सदस्यों में निम्न में से कौन पत्रकार शामिल है?

a.  रविश कुमार

b.  अंजना ओम कश्यप

c. स्वप्न दासगुप्ता

d.  सुधीर चौधरी

15. राज्यसभा में अधिकतम कुल कितने सदस्य संख्या संविधान द्वारा निर्धारित हैं?

a.  250

b.  350

c. 450

d.  550

उत्तर:

1.a 170

2.c 1.4%

3.a अंजलि प्रसाद

4.d सचिन तेंदुलकर

5.a पांचवीं

6.d छठे

7.a डोल्कन ईसा

8.a गूगल

9.b फ्लिप्कार्ट

10.a सलमान खान

11.a फेसबुक

12.d भारतीय स्टेट बैंक

13.a छः

14.c स्वप्न दासगुप्ता

15.a 250

Subscribe to this Blog via Email :