Navigation List

करेंट अफेयर्स सारांश 11:अप्रैल 2016

·

करेंट अफेयर्स सारांश 11:अप्रैल 2016

•    मिज़ोरम से केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले पहले मिज़ो कांग्रेसी नेता जिनका अप्रैल 2016 को निधन हो गया - सी सिल्वेरा
•    वह खिलाड़ी जिसने 11वीं बार मलेशिया ओपन बैडमिंटन ख़िताब जीता- ली चोंग वेई
•    वह कंपनी जिसने एल्लरगान प्लस के साथ प्रस्तावित गठजोड़ को स्थगित करने का निर्णय लिया– फ़ाइज़र इंक
•    जिस महिला को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुना गया - प्रियदर्शनी चटर्जी
•    दक्षिण भारत का वह प्रसिद्ध मंदिर जिसमें आगजनी के भीषण हादसे के बाद 110 लोगों की जल कर मृत्यु हो गयी – पुत्तिंगल मंदिर
•    वह अन्तरिक्ष यात्री जिसके द्वारा ‘एनड्योरेंस: माय इयर इन स्पेस एंड आवर जर्नी टू मार्स’ नामक पुस्तक लिखे जाने की घोषणा की गयी - स्कॉट केली
•    13 अप्रैल 2016 को संयुक्त राष्ट्र में पहली बार जिनकी जयंती मनाई जाएगी- डॉ भीमराव अंबेडकर
•    9 अप्रैल 2016 को विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट मे 30 टॉप निर्यातकों में भारत का स्थान था-19 वां
•    17 सितम्बर 2016 को महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा जिस देश में स्थापित की जाएगी- फ्रांस
•    8 अप्रैल 2016 को जिस क्रिकेटर को ‘स्किल इंडिया' अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनया गया- सचिन तेंदुलकर
•    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अप्रैल 2016 को जिस शहर में बाघों के संरक्षण पर मंत्रियों के तीन दिवसीय तीसरे एशियाई सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे- नई दिल्ली
•    इतालवी लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कम्पनी लेम्बोर्गिनी ने अप्रैल 2016 में भारतीय कारोबार प्रमुख के रूप में जिसकी नियुक्ति की घोषणा की- शरद अग्रवाल 
•    मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री चौहान ने जिससे सम्बंधित पोर्टल लांच किया- ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2016
•    जिस प्रदेश की केबिनेट में खिलाड़ियों को नौकरी में 2% आरक्षण सुनिश्चित किया गया-  एमपी
•    लैम्बादा ने ग्लोबल ऑपरेशंस हेतु अध्यक्ष के रूप में जिसकी नियुक्ति की- तौसिफ मोनिफ 
•    जिस देश के प्रधानमंत्री अर्सेनिय यात्सेनयुक ने 10 अप्रैल 2016 को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की- यूक्रेन      
•    जिस प्रदेश के बागी विधायकों को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई कल तक स्थगित हुई- उत्तराखंड
•    जिस प्रदेश की कैबिनेट में डांस बार बिल मंजूर किया गया- महाराष्ट्र 
•    जिस ने टाटा स्टील के लॉन्ग प्रोडक्ट बिजनेस को खरीद लिया- ग्रेबुल कैपिटल

Subscribe to this Blog via Email :